सारे जहाँ से अच्छा, हिन्दोस्ताँ हमारा।



हमारे इस गणतंत्र का दुनिया में सम्मान
प्यारा देश और प्यारे लोग, देते इसको मान
हर मजहब को मान देकर रचा गया इतिहास
सब मिलकर आगे बढ़ेंगे यही तो है विश्वास।

आजादी के बाद भारत को जब अपना संविधान मिला तो वो दिन था 26 जनवरी 1950, इसी दिन से भारत गणतंत्र बना। तभी से हर साल इस तारीख यानी 26 जनवरी को हम ये राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस मना रहे हैं। इस दिन का भारतीय इतिहास में बहुत महत्व है। यह हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान को याद करने का दिन है। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। अगर गणतंत्र दिवस के इतिहास  की बात करें तो 26 जनवरी 1950 को जिस दिन देश का संविधान लागू हुआ उसके कुछ देर बाद ही डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद ने देश के पहले राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण की।
आज एक बार फिर 26 जनवरी यानी हमारा राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस आ गया है।

गणतंत्र दिवस की हर्दिक शुभकामनाए ।।

Comments

Popular posts from this blog

हंस का जोड़ा और उल्लू

किताबें झाँकती हैं बंद आलमारी के शीशों से II